शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प की चेतावनी से गिरा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की चेतावनी दी है।

एरिजोना में आयोजित 'मेक अमेरिका ग्रेट अगैन' रैली में ट्रंप ने अपने भाषण में यह बात कही और सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस द्वारा वित्त न उपलब्ध किये जाने की स्थिति में उन्होंने सरकार तक गिरा देने की धमकी दी। उनके इस बयान से बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 87.8 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 21,812.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.07 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 6,278.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.47 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 2,444.04 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.20% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!