शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, डॉव जोंस 28 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

कल अमेरिकी बाजार हल्की मजबूती और गिरावट के बीच झूलता रहा, जबकि दोपहर के बाद इसमें हल्की तेजी भी दर्ज की गयी। कल करीब 500 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जो कि इस साल प्रति दिन औसत के 654 करोड़ शेयरों से काफी कम है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.69 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 21,783.40 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.08 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 6,271.33 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.07 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 2,438.97 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.07% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!