शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, डॉव जोंस 30 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी।

कल वायोमिंग में सेंट्रल बैंकर रिट्रीट में बोलते हुए फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलन और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष मारियो ड्रागी ने भविष्य की मौद्रिक नीति में किसी बदलाव का जिक्र नहीं किया, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी, जिनमें एसऐंडपी 0.7%, डॉव जोंस 0.6% और नैस्डैक 0.8% ऊपर चढ़ा।
इसके अलावा शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.27 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 21,813.67 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.69 अंक या 0.09% की हल्की कमजोरी के साथ 6,265.64 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.08 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 2,443.05 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.92% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!