शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन चढ़ा अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 66 अंक मजबूत

अमेरिका की आर्थिक वृद्धि अपेक्षाकृत मजबूत रही, जिससे बुधवार को अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा।

बेहतर आर्थिक दर ने उत्तरी कोरिया द्वारा किये गये नये मिसाइल परीक्षण के बाद बने दबाव को भी घटा दिया है। साथ ही निवेशक तूफान हार्वे से बनी अनिश्चितता से भी मुक्त दिखे।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.06 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 21,892.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66.42 अंक या 1.05% की मजबूती के साथ 6,368.31 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.29 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 2,457.59 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.04% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.96 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!