शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 55 अंक मजबूत

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती दर्ज की गयी।

कल बेहतर आर्थिक आँकड़ों के साथ ही निवेशकों के बीच कर सुधार योजना के लंबे समय से प्रतीक्षित बिल के लिए नये वादे का असर दिखा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 55.67 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 21,948.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.35 अंक या 0.95% की मजबूती के साथ 6,428.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.06 अंक या 0.57% की मजबूती के साथ 2,471.65 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.69% की मजबूती दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!