शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेज शुरुआत, सेंसेक्स 114 अंक ऊपर

अस्थिरता के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 31,816.75 के बंद स्तर के मुकाबले 31,755.16 पर खुला है। करीब 10.05 बजे यह 114.50 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 31,816.36 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,933.25 पर खुल कर 30.90 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 9,943.75 पर है। इस समय बीएसई में कैपिटल गुड्स, मेटल, फार्मा, ऑटो में खरीदारी दिख रही है, जबकि टेलीकॉम में कमजोरी है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 20 शेयर हरे और 11 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एशियन पेंट्स 1.76%, बजाज ऑटो 1.56%, टाटा स्टील 1.15% और रिलायंस 1.00% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 0.93%, सन फार्मा 0.62%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.39% और ल्युपिन 0.38% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 30 शेयरों में बढ़त है, जबकि 20 शेयर लाल निशान पर हैं और एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!