शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव, डॉव जोंस 22 अंक हुआ कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव आया, जिससे डॉव डोंस और एसऐंडपी लाल निशान में बंद हुए।

कल हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी, जिससे मीडिया शेयरों के कारण बाजार में आयी गिरावट नियंत्रित रही। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज तकनीकी कंपनियों के सहारे नैस्डैक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.86 अंक या 0.10% की कमजोरी के साथ 21,784.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.56 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 6,397.87 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट लाल निशान में 2,465.10 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.14% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!