शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, नैस्डैक 37 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी दर्ज की गयी।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक और एसऐंडपी लाल, जबकि डॉव जोंस हरे निशान में बंद हुआ। इर्मा तूफान से हुई तबाही के कारण बीमा कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है। साथ ही तेल की कमजोर कीमतों ने भी बाजार को नीचे खींचा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 13.01 अंक या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 21,797.79 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 37.68 अंक या 0.59% की गिरावट के साथ 6,360.19 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.67 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 2,461.43 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.39% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!