शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की बढ़त के साथ नये शिखर पर पहुँचा अमेरिकी बाजार

बुधवार को तकनीकी दिग्गज कंपनी ऐप्पल में गिरावट के बावजूद अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल उपभोक्ता डिस्क्रेशनेरी और ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी, जिसने ऐप्पल में गिरावट के प्रभाव को कम करने के साथ ही अमेरिकी बाजार को नये शिखर पर पहुँचा दिया।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.32 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 22,158.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.91 अंक या 0.09% की मजबूती के साथ 6,460.19 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.89 अंक या 0.08% की हल्की मजबूती के साथ 2,498.37 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.17% की मजबूती दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!