शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस नये शिखर पर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मिले-जुले कारोबार के बीच डॉव जोंस नये उच्च स्तर पर बंद हुआ।

प्रमुख अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग में आयी मजबूती से डॉव को सहारा मिला, जबकि उम्मीद से अधिक मुद्रास्फीति के कारण बढ़ी ब्याज दर में वृद्धि की संभावना से एसऐंडपी में गिरावट आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 45.3 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 22,203.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31.11 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 6,429.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.75 अंक या 0.11% की हल्की मजबूती के साथ 2,495.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.18% की मजबूती दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!