शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती, एसऐंडपी ने पहली बार 2,500 का स्तर छुआ

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, जिसमें एसऐंडपी ने पहली बार 2,500 का स्तर छुआ।

कल समाप्त हुए सप्ताह में बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 1.4% की बढ़त दर्ज की गयी, जिनमें डॉव जोंस में 9 दिसंबर के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 64.86 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 22,268.34 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.39 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 6,448.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.61 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 2,500.23 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव सपाट डब्लूटीआई क्रूड 49.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!