शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने फेडरल बैंक (Federal Bank) के लिए 110-112 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 132-135 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 100 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 15 सितंबर को फेडरल बैंक का शेयर 115.25 रुपये पर बंद हुआ। 26 दिसंबर 2016 को यह शेयर 61.80 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 122.40 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 98.00 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर के लिए लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के लिए रुझान सकारात्मक है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार 105-122 के स्तरों पर कारोबार करने के बाद अंतिम सप्ताह के दौरान 3.5% से अधिक मजबूती के साथ फेडरल बैंक 115 रुपये की पुरानी बाधा को पार करके उसके ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा, वॉल्यूम गतिविधि में वृद्धि दर्शाती है कि आने वाले दिनों में इसमें खरीदारी जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!