शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक शेयरों में हुई बढ़त से अमेरिकी बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बैंक शेयरों में हुई बढ़ोतरी से अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

वहीं तकनीकी शेयरों में गिरावट से नैस्डैक ने अपनी बढ़त खो दी, मगर यह हरे निशान में रहा। साथ ही मंगलवार से शुरू होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले वित्तीय शेयरों में तेजी दिखी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 63.01 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 22,331.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.17 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 6,454.64 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.64 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 2,503.87 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.04% की मामूली वृद्धि हुई और डब्लूटीआई क्रूड 49.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख