शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्तीय शेयरों में आयी मजबूती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

मंगलवार को वित्तीय शेयरों में हुई बढ़त से अमेरिकी बाजार नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार से शुरू हुई फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले वित्तीय शेयरों में तेजी दिखी। सबसे अधिक मजबूती दूरसंचार सेवा क्षेत्र (2.3%) में दर्ज की गयी। कल अमेरिकी बाजार में करीब 580 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 590 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.45 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 22,370.80 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.68 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 6,461.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.78 अंक या 0.11% की मजबूती के साथ 2,506.65 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.87% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!