शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 नये रिकॉर्ड स्तर पर, नैस्डैक लाल निशान में हुआ बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 नये उच्च स्तर पर बंद हुए, जबकि नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गयी।

कल समाप्त हुई फेडरल रिजर्व की बैठक साल के अंत तक फिर से दरों में वृद्धि के संकेत दिये गये। साथ ही फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट घटाने के समय का भी जिक्र किया। बुधवार को अमेरिकी बाजार में करीब 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 600 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 41.79 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 22,412.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.28 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 6,456.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.59 अंक या 0.06% की मजबूती के साथ 2,508.24 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.84% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.41 डॉलर प्रति बैरल की कीमत के साथ 4 महीने के उच्च स्तर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार सपाट रहा। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!