शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 108 अंक टूटा

कल हुई अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद गुरुवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर अपरिवर्तित रखते हुए साल के अंत तक इसमें वृद्धि के संकेत दिये। सुबह बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने बुधवार के 32,400.51 के बंद स्तर की तुलना में 32,406.42 पर शुरुआत की। करीब 10 बजे यह 108.80 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 32,291.71 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सपाट 10,139.60 पर खुलने के बाद 37.15 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 10,104.00 पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.78% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की कमजोरी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 1.06% और निफ्टी स्मॉल 1.31% की कमजोरी दिखा रहा हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 09 शेयर हरे और 22 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज 4.38%, ल्युपिन 1.98%, सिप्ला 1.44% और बजाज ऑटो 0.81% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 2.11%, आईसीआईसीआई बैंक 1.72%, ओएनजीसी 1.28% और ऐक्सिस बैंक 0.84% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 14 शेयरों में बढ़त है, जबकि 37 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!