शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से गिरा अमेरिकी बाजार

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में साल के अंत तक एक बार फिर वृद्धि के संकेत से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

साथ ही अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाये जाने और आईफोन निर्माता ऐप्पल में गिरावट का नकारात्मक प्रभाव भी बाजार पर देखने को मिला।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.36 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 22,359.23 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33.35 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 6,422.69 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.64 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 2,500.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.28% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!