शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 32,000 के नीचे फिसला

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज आयी, जिससे सेंसेक्स 32,000 और निफ्टी 10,000 के नीचे बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत और उत्तर कोरिया पर लगाये गये नये प्रतिबंधों के कारण आयी अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का भारतीय बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी बैंक निफ्टी सूचकांक (1.74%) में दर्ज की गयी। बैंक निफ्टी ने 21 नवंबर 2016 के बाद आज सबसे खराब प्रदर्शन किया। वहीं सुबह सेंसेक्स ने 32,370.04 अंक के बंद स्तर की तुलना में लाल निशान में 32,339.50 अंक पर शुरुआत की। अंत में यह 447.60 अंक या 1.38% की गिरावट के बाद 31,922.44 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में सेंसेक्स 32,342.81 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 31,886.09 के निचले स्तर तक फिसला। वहीं निफ्टी बुधवार के 10,121.90 के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 10,094.35 पर खुला और 157.50 अंक या 1.56% की कमजोरी के साथ 9,964.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 10,095.05 के ऊपरी तक चढ़ा और 9,952.80 तक नीचे गिरा। आज इंडिया विक्स (India VIX) सूचकांक 10.12% की जोरदार मजबूती के साथ 12.81 पर समाप्त हुआ। कुल शेयरों पर नजर डालें तो बीएसई में 519 शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी, जबकि 2,096 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 146 शेयर सपाट रहे। वहीं निफ्टी के 207 शेयरों में मजबूती के साथ ही 1,464 शेयरों में गिरावट आयी, जबकि इसके 290 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में और भी अधिक कमजोरी आयी। बीएसई मिडकैप में 2.71% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.93% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 2.86% और निफ्टी स्मॉल 100 में 3.14% की कमजोरी देखी गयी।
आज निफ्टी के 51 शेयरों में से महज 4 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 47 शेयर लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से केवल 2 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि इसके 29 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में विप्रो में 1.00% और कोल इंडिया में 0.12% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 4.70%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 3.49%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.83%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.77%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.59% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.46% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!