शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सपाट रहा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बदलाव के साथ बंद हुआ।

उत्तर कोरियाई और अमेरिकी नेताओं के बीच नवीनतम विवाद से निवेशकों को झटका लगा। हालँकि शुरुआती गिरावट से उभरते हुए सत्र के अंतिम हिस्से में बाजार ने वापसी की।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.64 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 22,349.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.23 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 6,426.92 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.62 अंक या 0.06% की हल्की मजबूती के साथ 2,502.22 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.22% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!