शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) ने हटाया 244 कंपनियों से प्रतिबंध

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने 244 कंपनियों से ट्रेडिंग प्रतिबंध हटा दिया है।

सेबी की निगाह में ये कंपनियाँ टैक्स से बचने के लिए शेयर बाजार का इस्तेमाल करने के शक में आयी थी। खबरों के अनुसार सेबी को इन कंपनियों के खिलाफ इस मामले में कोई भी प्रतिकूल सबूत नहीं मिला। इससे पहले सितंबर में ही सेबी ने 4 विभिन्न मामलों में 500 से अधिक कंपनियों से भी प्रतिबंध हटाया था। सेबी द्वारा जिन कंपनियों से प्रतिबंध हटाया गया है, उनमें पाइन एनिमेशन, फर्स्ट फाइनेंशियल, रैडफोर्ड ग्लोबल केस, ईको-फ्रेंडली प्रोसेसिंग पार्क, एस्टीम बायो ऑर्गेनिक फूड प्रोसेसिंग, चैनल नाइन एंटरटेनमेंट और एचपीसी बायोसाइंसेज शामिल हैं। इन कंपनियों पर सेबी को टैक्स चोरी और हवाला के लिए शेयर बाजार के इस्तेमाल का शक था। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!