शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट, अमेरिकी बाजार हुआ कमजोर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तकनीकी शेयरों में गिरावट से नैस्डैक कंपोजिट पर दबाव पड़ा।

प्रमुख तकनीकी दिग्गज शेयरों में फेसबुक 4.5%, माइक्रोसॉफ्ट में 1.55% और ऐप्पल में 0.88% की कमजोरी दर्ज की गयी। इसके अलावा उत्तर कोरिया के अमेरिका को लेकर दिये गये नये बयान का भी पूरे बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.5 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 22,296.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 56.33 अंक या 0.88% की गिरावट के साथ 6,370.59 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.56 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 2,496.66 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.99% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल ने सोमवार को अपने 2 साल से अधिक के ऊपरी स्तर को भी छुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार सपाट रहा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!