शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ खुला बाजार, निफ्टी 9,950 के ऊपर

अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों से प्राप्त मजबूत संकेतों से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन बाजार में तेज शुरुआत हुई।

निफ्टी 9,900 के ऊपर खुलने के बाद 9,950 के स्तर को भी पार कर गया है। करीब 10 बजे निफ्टी 64.95 अंक या 0.66% की मजबूती के साथ 9,953.65 पर है। वहीं 31,592.03 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 31,633.34 पर खुलने के बाद सेंसेक्स 170.19 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 31,762.22 पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.72% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.98% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.75% और निफ्टी स्मॉल में 0.99% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 28 शेयर हरे और 3 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी 2.34%, टाटा स्टील 2.15%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.45% और ओएनजीसी 1.40% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 0.54%, टाटा मोटर्स 0.41% और एचडीएफसी 0.39% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 45 शेयरों में बढ़त है, जबकि केवल 5 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!