शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम दिन सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बेहद हल्का बदलाव आया।

हालाँकि इस मामूली बदलाव से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में मजबूती का सिलसिला रुक गया। एसऐंडपी के प्राइमरी 11 में से 8 सेक्टरों में कमजोरी आयी। शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1.72 अंक या 0.01% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 22,773.67 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.82 अंक या 0.07% की हल्की वृद्धि के साथ 6,590.18 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.74 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 2,549.33 पर बंद हुआ। मगर सप्ताह में तीनों सूचकांकों ने बढ़ल हासिल की। डॉव जोंस 1.7%, नैस्डैक 1.5% और एसऐंडपी 500 1.2% ऊपर चढ़ा। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.04% की तीखी गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में हल्की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख