शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने माइंडट्री (Mindtree) के लिए 474-477 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 520-530 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 455 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 06 अक्टूबर को माइंडट्री का शेयर 480.05 रुपये पर बंद हुआ। 09 नवंबर 2016 को यह शेयर 399 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 06 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 565.90 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट पर कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 493.41 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 550 रुपये से तीखी गिरावट के बाद इसे 440 रुपये पर सहारा मिला। इसके बाद यह 5 हफ्तों से 440-470 रुपये के स्तरों पर ठहरा (कंसोलिडेट) रहा और कल समाप्त हुए सप्ताह में 3% तेजी के साथ इस दायरे से ऊपर उठ गया। इसके अलावा यह शेयर दैनिक चार्ट पर एक उल्टा हेड ऐंड शोल्डर बना रहा था। साथ ही इसने नेकलाइन ब्रेकआउट करके नयी चाल पकड़ ली है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!