शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

कल माइक्रोसॉफ्ट और अन्य तकनीकी शेयर में आयी मजबूती जनरल इलेक्ट्रिक और हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट के असर को कम करने में असफल रही।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 12.6 अंक या 0.06% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 22,761.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.45 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 6,579.73 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.6 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 2,544.73 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.58% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.58 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!