शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली, डॉव जोंस 69 अंक चढ़ा

मंगलवार को वैश्विक बाजारों के साथ अमेरिकी बाजार में भी मजबूती दर्ज की गयी।

कमाई सत्र से पहले अमेरिकी बाजार ने कल रिकॉर्ड उच्च प्रदर्शन किया। वहीं कैटेलोनिया के नेता ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा के बावजूद इससे अलग होने के मामले पर वार्ता के लिए अनुमति दी जिसके बाद ट्रेजरी कीमतों में बढ़ोतरी हुई।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69.61 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 22,830.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.52 अंक या 0.11% की वृद्धि के साथ 6,587.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.91 अंक या 0.23% की मजबूती के साथ 2,550.64 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.63% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!