शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी, सेंसेक्स फिर से 32,000 के ऊपर

एशियाई और अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद भारतीय बाजार भी तेजी के साथ खुला।

शुरुआती घंटे में धातू, रियल्टी, फार्मा, वित्तीय सेवा, आईटी, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में कुछ खरीदारी दिख रही है, जिससे सेंसेक्स 32,000 के ऊपर पहुँच गया है। 31,924.41 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 31,975.59 पर खुलने के बाद सेंसेक्स करीब 10 बजे 164.50 अंक या 0.52% की मजबूती के साथ 32,088.91 पर चल रहा है। वहीं निफ्टी 10,042.60 पर शुरुआत के बाद 47.55 अंक या 0.47% की मजबूती 10,064.50 पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.55% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.76% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल में 0.57% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती के साथ ही 10 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 4.19%, बजाज ऑटो 1.89%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.63% और ऐक्सिस बैंक 1.53% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 0.77%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46%, मारुति सुजुकी में 0.42% और डॉ रेड्डीज में 0.26%% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 15 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट भी है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!