शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिरे अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूंचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

कई फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा घोषित किये गये बेहतर वित्तीय नतीजों का अमेरिकी बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.88 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 22,841.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.04 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 6,591.51 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.31 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 2,550.93 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.38% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!