शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स 178 अंक मजबूत, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर की ओर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन बाजार में शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी है।

टाटा टेलीसर्विसेज के उपभोक्ता टेलीकॉम व्यापार के भारती एयरटेल के साथ विलय की खबर से भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आयी, जिसका असर पूरे बाजार पर भी पड़ रहा है। निफ्टी 10,123.70 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे 50.70 अंक या 0.50% की मजबूती के साथ 10,147.10 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,182.22 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,247.74 पर खुलने के बाद 178.49 अंक या 0.55% की बढ़ोतरी के साथ 32,360.71 से स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बढ़ोतरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.14% और निफ्टी स्मॉल में 0.41% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 22 शेयरों में मजबूती के साथ ही 9 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 7.06%, टाटा स्टील 2.24%, आईसीआईसीआई बैंक 1.25% और टीसीएस 1.24% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी 0.74%, आईटीसी 0.56%, डॉ रेड्डीज में 0.55% और ओएनजीसी में 0.47%% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 15 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!