शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम दिन चढ़ा अमेरिकी बाजार, नैस्डैक रिकॉर्ड स्तर पर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

इसके तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें नैस्डैक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा। अमेरिकी बाजार में निवेशक इस समय कंपनियों के वित्तीय नतीजों के सत्र पर दाँव लगा रहे हैं। इसी कारण निवेशकों ने मुद्रास्फीति और खुदरा बिक्री आँकड़ों के उम्मीद से हल्के आर्थिक डैटा को भी झेल लिया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.71 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 22,871.72 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.29 अंक या 0.22% की वृद्धि के साथ 6,605.80 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.24 अंक या 0.09% की मजबूती के साथ 2,553.17 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.65% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार हल्के बदलाव के साथ समाप्त हुआ। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!