शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स और निफ्टी पहुँचे नये रिकॉर्ड स्तर पर

बाजार में दिवाली सप्ताह की जोरदार शुरुआत हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी नये उच्चतम स्तरों पर पहुँच गये हैं।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के अलावा बाजार को बैंक शेयर चमका रहे हैं। सेंसेक्स ने इससे पूर्व करीब 11 हफ्ते पहले सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ था। आज निफ्टी 10,167.45 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे 62.40 अंक या 0.61% की मजबूती के साथ 10,229.85 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,432.69 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,488.23 पर खुलने के बाद 187.01 अंक या 0.58% की बढ़ोतरी के साथ 32,619.70 से स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बढ़ोतरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.70% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.55% और निफ्टी स्मॉल में 0.51% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 29 शेयरों में मजबूती के साथ ही केवल 2 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से टाटा मोटर्स 1.64%, सिप्ला 1.42%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.29% और भारती एयरटेल 1.27% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में विप्रो 1.32% और ऐक्सिस बैंक में 0.84%% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 42 शेयरों में बढ़त है, जबकि 8 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!