शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस ने पहली बार छुआ 23,000 का आँकड़ा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी, जिसमें डॉव जोंस ने पहली बार 23,000 का आँकड़ा पार किया।

हालाँकि यह इस स्तर के ऊपर बंद होने में नाकामयाब रहा। इससे केवल 76 दिन पहले डॉव ने 22,000 का स्तर पार किया था। बोइंग और कैटरपिलर, डॉव पर सबसे बड़े अंक योगदानकर्ता रहे।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.48 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 22,997.44 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 6,623.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.72 अंक या 0.07% की मजबूती के साथ 2,559.36 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी सपाट 51.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार हल्की गिरावट के साथ समाप्त हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!