शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्का परिवर्तन आया, जिसमें डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 हरे निशान में बंद हुए।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल के नये फेड अध्यक्ष हेतू नामांकित व्यक्ति के लिए प्रमुख उम्मीदवार होने की रिपोर्ट से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में अंतिम समय में बढ़त आयी। निवेशक डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चुने जाने वाले व्यक्ति पर निगाह लगाये हुए हैं। गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.44 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 23,163.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.15 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 6,605.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.83 अंक या 0.03% ऊपर 2,562.10 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.46% की कमजोरी आयी और यह 51.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ समाप्त हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!