शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुहुर्त कारोबार में टूटा शेयर बाजार

संवत 2074 के मुहुर्त कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बजार में गिरावट दर्ज की गयी।

दीपावली के मौके पर हुए मुहुर्त कारोबार के बाद गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 194.39 अंकों या 0.60% की गिरावट के साथ 32,389.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 87.90 अंकों (0.86%) की कमजोरी के साथ 10,146.55 पर बंद हुआ। मुहुर्त कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 32,663.06 पर भी पहुँचा, मगर हरे निशान में जमा नहीं रह सका। वहीं कल छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी आयी। बीएसई स्मॉलकैप को छोड़ कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं प्रमुख शेयरों की बात करें तो बीएसई में भारती एयरटेल, ल्युपिन, इन्फोसिस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और डॉ रेड्डीज के अलावा बाकी सभी शेयर टूटे। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!