शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी बढ़त, डॉव जोंस 167 अंक उछला

कई कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त दर्ज की गयी।

विशेष रूप से 3एम और कैटरपिलर के शानदार वित्तीय तिमाही परिणामों से डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनी जेपी मॉर्गन 1.6% की मजबूती के साथ पहली बार 100 डॉलर के ऊपर पहुँचा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 167.8 अंक या 0.72% की बढ़त के साथ 23,441.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.6 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 6,598.43 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.15 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 2,569.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 1.09% ऊपर 52.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!