शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स ने छुआ 33,000 का आँकड़ा

बुधवार को पीएसयू बैंकों में वृद्धि के साथ भारतीय शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ। सरकार द्वारा संपत्ति गुणवत्ता की चिंता को लेकर पीएसयू बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की पुनर्पूंजीकरण की घोषणा से बैंक शेयरों में उछाल आयी, जिससे शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 33,100 के पार पहुँचा। निफ्टी 10,321.15 पर शुरुआत के बाद करीब साढ़े 9 बजे 65.30 अंक या 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 10,273.00 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,607.34 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,995.28 पर खुलने के बाद 305.16 अंक या 0.94% की मजबूती के साथ 32,912.50 के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मिला-जुल रुख है। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की गिरावट है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.56% और निफ्टी स्मॉल में 0.60% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 26 शेयरों में मजबूती के साथ ही 5 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 21.96%, आईसीआईसीआई बैंक 9.36%, ऐक्सिस बैंक 3.61% और लार्सन ऐंड टुब्रो 3.10% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक में 4.94%, एचडीएफसी बैंक में 3.49%, एचडीएफसी में 2.55% और टाटा स्टील में 0.45% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 35 शेयरों में बढ़त है, जबकि 15 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!