शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस 112 अंक टूटा

बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी, जिसमें डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 ने पिछले 7 हफ्तों का सबसे कमजोर प्रदर्शन किया।

कल अमेरिकी बाजार पर कंपनियों के कमजोर तिमाही वित्तीय नतीजों के साथ ही बॉन्ड वृद्धि के कारण दबाव पड़ा। पूरे कारोबार में करीब 730 करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई, जो पिछले 20 कारोबारी सत्रों के औसतन 591 करोड़ शेयरों से काफी अधिक रहे।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 112.3 अंक या 0.48% की कमजोरी के साथ 23,329.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 34.54 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 6,563.89 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.98 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 2,557.15 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.56% गिर कर 52.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!