शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेज कारोबार, हैंग-सेंग 243 अंक उछला

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी है।

एशियाई बाजारों को तकनीकी शेयरों से सहारा मिल रहा है, जिनमें अमेरिका के उच्च तकनीक दिग्गजों की बेहतर कमायी नतीजों से बढ़त आयी है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 203.46 अंक या 0.94% की बढ़त के साथ 21,943.24 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 243.31 अंक या 0.86% की मजबूती के साथ 28,445.69 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.11% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.52% की मजबूती दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.49% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की हल्की बढ़त है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख