शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन उछला अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 144 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी, जिसमें नैस्डैक और एसऐंडपी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

दुनिया की तीन सबसे बड़ी तकनीक कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों का असर नैस्डैक पर देखने को मिला और कल इसमें नवंबर 2016 के बाद एकदिनी सर्वाधिक बढ़त आयी। शुक्रवार को अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के शेयरों में क्रमशः 13.2%, 6.4% और 4.3% की वृद्धि हुई।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33.33 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 23,434.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 144.49 अंक या 2.20% की मजबूती के साथ 6,701.26 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.67 अंक या 0.81% की मजबूती के साथ 2,581.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 2.34% ऊपर 53.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!