शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बाद मंगलवार को बाजार में हल्की गिरावट दिख रही है।

शुरुआत में मुनाफावसूली का भी थोड़ा असर दिख रहा है। निफ्टी 10,364.90 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे 11.70 या 0.11% की गिरावट के साथ 10,351.95 पर है। साथ ही सेंसेक्स 33,266.16 के पिछले रिकॉर्ड बंद भाव के मुकाबले 33,254.93 पर खुलने के बाद 11.38 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 33,254.78 पर चल रहा है। दूसरी बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में सकारात्मक रुख है। बीएसई मिडकैप 0.23% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% ऊपर हैं, जबकि निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल दोनों में 0.23% की मजबूती है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 14 शेयरों में मजबूती के साथ ही 17 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ऐक्सिस बैंक 3.96%, पावर ग्रिड 1.65%, एचडीएफसी 0.91% और सिप्ला 0.85% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 1.61%, कोल इंडिया में 1.45%, टाटा मोटर्स में 1.11% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.09% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 22 शेयरों में बढ़त है, जबकि 28 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!