शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली

मंगलवार को तकनीकी शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में बढ़त दर्ज की गयी।

साथ ही मोंडेलेज और केलॉग के बेहतर तिमाही नतीजों से कल अमेरिकी बाजार में अक्टूबर महीने की सकारात्मक समाप्ति हुई। फरवरी के बाद कल समाप्त हुआ महीना अमेरिकी बाजार के लिए सबसे बेहतर रहा। मोंडेलेज में 5.4%, केलॉग में 6.2% और ऐप्पल में 1.4% की तेजी दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.5 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 23,377.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.70 अंक या 0.43% की मजबूती के साथ 6,727.67 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.43 अंक या 0.09% की मजबूती के साथ 2,575.26 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.42% ऊपर 54.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!