शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 317 अंक चढ़ा

बैंक, धातू और टेलीकॉम शेयरों में मजबूती के सहारे आज बाजार में तेजी दिख रही है।

दूसरे विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत, व्यापार करने में आसानी के मामले में 130 से 100वें स्थान पर पहुँच गया।आज निफ्टी 10,335.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,390.35 अंक पर खुला है और करीब 10 बजे 92.05 अंक या 0.89% की मजबूती के साथ 10,427.35 पर है। वहीं सेंसेक्स 33,213.13 के पिछले रिकॉर्ड बंद भाव के मुकाबले 33,344.23 पर खुलने के बाद 317.19 अंक या 0.96% की वृद्धि के साथ 33,530.32 अंकों के स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी सकारात्मक रुख है। बीएसई मिडकैप 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% ऊपर हैं, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.87% और निफ्टी स्मॉल में 1.15% की मजबूती है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 27 शेयरों में मजबूती के साथ ही 04 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 4.86%, ऐक्सिस बैंक 3.21%, आईसीआईसीआई बैंक 3.07% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.52% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज में 1.35%, टीसीएस में 0.69 % और पावर ग्रिड में 0.49% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 41 शेयरों में बढ़त है, जबकि 9 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!