शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद सपाट हुआ बाजार

टेलीकॉम, धातू, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार में मजबूत शुरुआत हुई।

दोनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर खुले, मगर 9.40 बजे तक ऊर्जा और आईटी शेयरों में कमजोरी के साथ सपाट स्थिति में आ गये। आज निफ्टी 10,423.80 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,461.55 के स्तर पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 3.75 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 10,420.05 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,573.22 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,667.34 पर खुलने के बाद 3.20 की वृद्धि के साथ 33,576.42 अंकों के स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.16% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैल में 0.32% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.14% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल में 0.11% की बढ़ोतरी है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 13 शेयरों में मजबूती के साथ ही 18 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 2.37%, ऐक्सिस बैंक 1.87%, लार्सन ऐंड टुब्रो 0.97% और डॉ रेड्डीज 0.60% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड में 1.53%, सन फार्मा में 1.25%, कोल इंडिया में 0.77% और कोटक महिंद्रा में 0.77% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 22 शेयरों में बढ़त है, जबकि 27 शेयर कमजोर स्थिति में हैं, जबकि 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!