शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 278 अंक ऊपर

मंगलवार को एशियाई बाजारों ने अपने 1 दशक के ऊपरी स्तर को छुआ है।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 185.33 अंक या 0.82% की मजबूती के साथ 22,733.68 पर है। वहीं हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 278.03 अंक या 0.97% की मजबूती के साथ 28,874.83 पर है। इस समय चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.50% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.82% की बढ़त दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.25% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.40% ऊपर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!