शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद सपाट हुआ बाजार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से मगलवार को भारतीय बाजार भी बढ़त के साथ खुला।

मगर शुरुआती घंटे में ही दोनों सूचकांक लगभग सपाट स्थिति में आ गये। हालाँकि सेंसेक्स ने शुरू में ही रिकॉर्ड ऊपरी स्तर भी छुआ। आज निफ्टी 10,451.80 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,477.15 के स्तर पर खुला है। करीब 10.05 बजे यह 13.35 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 10,438.45 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,731.19 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,781.01 पर खुलने के बाद 8.34 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 33,739.53 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.35% की गिरावट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.65% और निफ्टी स्मॉल में 0.54% की कमजोरी है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 9 शेयरों में मजबूती के साथ ही 22 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से टीसीएस 2.12%, इन्फोसिस 1.71%, विप्रो 1.20% और ओएनजीसी 1.03% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.76%, एशियन पेंट्स में 0.94%, भारती एयरटेल में 0.89% और ऐक्सिस बैंक में 0.84% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 18 शेयरों में बढ़त है, जबकि 32 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!