शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हुए बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती आयी।

कल वीडियोगेम निर्माता टेक-टू इंटेरेक्टिव सॉफ्टवेयर में 10% से अधिक उछाल और ऐप्पल का बाजार मूल्य 900 अरब डॉलर से ऊपर चढ़ने की खबर से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। साथ ही एसऐंडपी के 11 प्रमुख क्षेत्रों में से 6 में बढञत दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.13 अंक या 0.03% की बढ़त के साथ 23,53.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.33 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 6,789.12 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.74 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 2,594.38 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.69% की कमजोरी के साथ 56.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!