शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सप्ताह के अंतिम दिन कमजोर शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई।

एक तरफ एशियाई तथा अमेरिकी बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों का असर बाजार पर है। वहीं जीएसटी परिषद की बैठक में आने वाले नतीजों और एसबीआई के तिमाही नतीजों पर भी निवेशक निगाह रखे हैं। आज निफ्टी 10,308.95 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,304.35 के स्तर पर खुला है। करीब 10 बजे यह 28 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 10,280.95 पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,250.93 के मुकाबले 33,235.75 अंक पर खुला और 73.99 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 33,176.94 अंकों पर है। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में स्थिति थोड़ी बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.02% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.08% की मामूली बढ़त है। साथ ही निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल में 0.19% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 11 शेयरों में मजबूती के साथ ही 19 शेयरों में कमजोरी है और इसका एक शेयर सपाट है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से लार्सन ऐंड टुब्रो 2.12%, ल्युपिन 0.97%, बजाज ऑटो 0.97% और सिप्ला 0.81% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 2.07%, एशियन पेंट्स में 1.89%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.36% और अदाणी पोर्ट्स में 1.05% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 17 शेयरों में बढ़त है, जबकि 32 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट भी है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!