शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के कारण टूटा अमेरिकी बाजार

लगातार चौथे दिन ऊर्जा शेयरों में आयी गिरावट से बुधवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

साथ ही अमेरिका में कर सुधार बिल पर चल रही खींचतान का भी असर बाजार पर पड़ा। कल एसऐंडपी का ऊर्जा सेक्टर पिछले चार सत्रों में 4% गिरा, जो पिछले 14 महीनों में इसका सबसे खराब प्रदर्शन है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138.19 अंक या 0.59% की कमजोरी के साथ 23,271.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31.66 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 6,706.21 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.25 अंक या 0.55% की कमजोरी के साथ 2,564.32 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.67% की कमजोरी के साथ 55.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!