शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा

लगातार तीन सत्रों में गिरावट के बाद आज बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

पिछले 3 दिनों में जिन शेयरों में गिरावट आयी है, आज उनमें खरीदारी हो रही है जिनमें ऊर्जा, बैंक, औद्योगिक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स खास तौर से शामिल हैं। निफ्टी 10,118.05 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,152.90 के स्तर पर खुला है। करीब 10.05 बजे यह 37.15 अंक या 0.37% की बढ़त के साथ 10,155.20 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 32,760.44 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32829.82 पर खुलने के बाद 150.05 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 32,910.49 अंकों से स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.49% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.61% और निफ्टी स्मॉल में 0.34% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती के साथ ही 6 शेयरों में कमजोरी है, जबकि इसका 1 शेयर सपाट स्थिति में है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.65%, भारती एयरटेल 1.20%, टाटा मोटर्स 1.04% और डॉ रेड्डीज 0.83% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.57%, कोल इंडिया में 1.25%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.28% और पावर ग्रिड में 0.24% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 35 शेयरों में बढ़त है, जबकि 14 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट भी है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!