शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में बढ़त से हुआ अमेरिकी बाजार मजबूत

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को तकनीकी शेयरों में आयी बढ़त से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

सत्र के दूसरे हिस्से में तकनीकी सेक्टर में आयी बढ़त में अमेजन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि अमेरिका में 2017 में अभी तक तकनीकी सेक्टर ने बाकी क्षेत्रों के मुकाबले सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.81 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 23,557.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.79 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 6,889.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) एक दम सपाट 2,602.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 1.58% की मजबूती के साथ 58.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!